बड़ी खबर
सट्टेबाज ड्राइवर निकला करोड़ों का आसामी। ईडी ने बैंक बैलेंस किया फ्रीज







डेक्स आदिवासी स्तंभ
रायपुर. ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में भिलाई निवासी ड्राइवर असीम को रायपुर के होटल ट्राइटन से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के दौरान आसिम के पास से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई थी. आरोपी से पूछताछ के बाद ईडी की टीम भिलाई हाउसिंग बोर्ड इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई स्थित उसके घर पहुंची.कार्रवाई के दौरान ईडी ने 5.39 करोड़ रुपये नकद जब्त किये थे

साथ ही घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक पासबुक और अन्य सामान जब्त किये गये. इस दौरान ईडी को पता चला था कि आसिम के पास 15.59 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस है, जिसके बाद उनका बैंक बैलेंस फ्रीज कर दिया गया था

फिलहाल आज आरोपी असीम उर्फ बप्पा दास को रायपुर कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है. ईडी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।







