सावधान : असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे अफवाह पर बीजेपी ने जारी की अपील. आपको किसी भी काम के लिए कहीं जाने के जरूरत नहीं .आपका हर काम तत्काल नगर पंचायत कार्यालय में होगा : अनिल सरकार.अफवाहों पर ना दें ध्यान







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के साथ साथ अब अफवाहों का दौर भी लगातार जारी है जिसे लेकर अब राजैतिक पार्टियों को अपील करनी पड़ रही है ताकि लोग अफवाहों के चक्कर में ना आ जाए आपको बता दें रविवार को बीजेपी उम्मीदवार अनिल सरकार और मंडल अध्यक्ष भरत साहू ने एक अपील जारी की है जिसमे बताया है कि नगर की जनता किसी भी प्रकार की अफवाहों को ध्यान ना दें उन्होंने अपने अपील में बताया है कि

धर्मजयगढ़ नगर पंचायत में बीजेपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल सरकार पर जातिगत टिप्पणी करते हुए यह अफवाह फैलाया जा रहा है उनके जितने पर दोनों साप्ताहिक बाजार कालोनी चला जायेगा जो पूरी तरह निराधार और भ्रामक अफवाह है.उन्होंने नगर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि भाजपा आपको यह विश्वास दिलाती है कि दोनों बाजार बस स्टैण्ड में जहाँ लगता है वहीं लगेगा और आपको अपने किसी कार्य के लिए किसी के घर नही जाना पड़ेगा नगर की जनता का समस्त कार्य नगर पंचायत कार्यालय में तत्काल होगा.







