BREAKING NEWS

बड़ी खबर…धरमजयगढ़ के डोंगाघाट स्थित मांड नदी में ठेकेदार के कूदने के बाद मचा हड़कंप.पुलिस जांच में जुटी

भास्कर TODAY

देखें वीडियो ☝️

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ कापू मुख्य मार्ग पर स्थित डोंगाघाट मांड नदी में धरमजयगढ़ के एक ठेकेदार के कूदने की खबर के बाद पूरे नगर में हड़कंप मच गया वहीं घटना की सूचना के बाद धर्मजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी हुई है

साथ ही NDRF की टीम को भी ठेकेदार की तलाश में लगाया गया है आपको बता दें नीचे पारा निवासी संजू शर्मा ठेकेदार लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 26 जुलाई की दोपहर तकरीबन ढाई बजे के आसपास घर से स्कूटी लेकर निकले और जब काफी समय तक वापस नहीं आय तो परिजनों ने उनकी जानकारी तलाश जारी का इसी दौरान डोंगाघाट के पुल पर उनकी स्कूटी देखी गई साथ ही चप्पल के कुछ निशान मौके पर देखे गए साथ ही ठेकेदार का मोबाइल स्कूटी की डिक्की में मिला है जिससे उनके नदी में कूदने को आशंका जताई जा रही है. फिलहाल स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम जांच में जुटी हुई है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button