BREAKING NEWS

महादेव एप सट्टेबाजी मामले के दो आरोपी को मिली 13 दिन की न्यायिक रिमांड… देखें पूरी खबर

डेक्स आदिवासी स्तम्भ

रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में दस दिन हफ्ते ईडी की गिरफ्त में आए अमित अग्रवाल और नितिन टिबरेवाल की दूसरी रिमांड खत्म होने पर सोमवार को उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। ईडी के अधिकारियों ने फिर से रिमांड नहीं मांगा, लिहाजा न्यायाधीश ने दोनों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन फरवरी को होगी।ईडी के विशेष लोक अभियोजक डा.सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि आनलाइन महादेव बेटिंग एप सट्टेबाजी मामले में 12 जनवरी को ईडी की गिरफ्त में आए नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल की पांच दिन की दूसरी रिमांड खत्म होने पर सोमवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष पेश किया गया। फिलहाल दोनों आरोपितों की रिमांड की और जरूरत नहीं थी, इसलिए न्यायाधीश ने इन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button