Latest News

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : धरमजयगढ़ भाजपा से रमेश चैनानी ने की दावेदारी पेश. मेरी पहली प्राथमिकता नगर का विकास : रमेश चैनानी

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, अन्य क्षेत्रीय दलों, और निर्दलीय दावेदार अपनी अपनी दावेदारी को लेकर जुट गए हैं।

जिसमे धरमजयगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और जशपुर के राजघराने परिवार, जूदेव परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले व्यवसाई रमेश चैनानी ने भाजपा से अपनी दावेदारी पेश की है और स्थानीय मीडिया के माध्यम से जनसेवा करने की अपनी इच्छा जाहिर की है.आपको बता दें रमेश चैनानी नगर की राजनीति में जाना पहचाना नाम है,

और राजनीति का इन्हें खासा अनुभव भी है. इसके अलावा रमेश भाऊ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है जो समाज के प्रत्येक कार्यों मे बढ़चढकर हिस्सा लेते हैं जिससे इनकी सामाजिक तौर पर एक अच्छी छवि बनी हुई है वहीं व्यवसाई होने के नाते हर वर्ग के लोगो मे अच्छी पकड़ और उनसे सीधा सम्पर्क भी है,बात करें राजनीतिक करियर की तोराजनीति के अच्छे रणनीति कार भाजपा संगठन मे ऊपर अच्छी पकड़ है इसके अलावाकोरोना लोकडाउन मे निःस्वार्थ भाव से अपने वाहन को लगाकर आम लोगो की सेवा में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी रमेश चैनानी के साथ एक सबसे अच्छी बड़ी बात यह है कि इनका सरल सादा व्यवहार जनता को पसंद आता है साथ ही इन्होंने आम जन के मुद्दों को समय समय पर उठा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है औरपार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओ मे अग्रिणी नाम है किसी गुट विशेष से न होकर सभी से एक जैसे बर्ताव इन्हें नगरीय निकाय चुनाव में फायदा दिल सकता है.विपक्षी पार्टी के लोगो से भी इनका सीधा सम्बन्ध और अच्छा संपर्क इनके लिए जीत सुनिश्चित करता है.

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button