Latest News

नीचेपारा में नवरात्रि के दूसरे दिन दिखी दुर्गा पूजा की धूम

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा पूजा की धूम देखी जा रही है विशेष साज सज्जा के साथ निचेपारा जयस्तंभ चौक पर विराजी मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए लोगो की भीड़ उमड़ रही है।

यहां होने वाली सुबह और शाम की आरती में मां दुर्गा को विशेष भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जा रहा है साथ ही दानदाताओं द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमे सैकड़ों श्रद्धालु भंडारे का लाभ ले रहे है।आपको बता दे की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है

साथ ही नौ दिनों तक प्रत्येक रात्रि को मां दुर्गा का भजन कीर्तन किया जाता है इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और माता का जगराता जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है जिससे नीचेपारा में आयोजित इस महापर्व को लेकर पूरे नगर में चर्चा होती है

अध्यक्ष और सचिव सहित समिति के सारे सदस्य भक्तिभाव से इस नेक कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button