Latest News

क्षेत्र के किसानों ने भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की,कहा अबकी बार फिर से कका की सरकार

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़।धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह को नवरात्रि की बधाई देने वृंदावन पहुंचे क्षेत्र के किसानों ने भूपेश सरकार की योजनाओं को सराहा!असलम खान धरमजयगढ़: – विधान सभा चुनाव को अब चंद दिन ही बाकी रह गए हैं,ऐसे में क्षेत्र के किसान मौजूदा विधायक के कार्यकाल सहित भूपेश सरकार की जन हितार्थ योजनाओ की तारीफ करते नही थक रहे हैं।

इसका बखूबी उदाहरण बुधवार को विधायक निवास वृंदावन में देखने को मिला,जहां विधायक को नवरात्रि पर्व की बधाई देने पहुंचे क्षेत्र के किसान,भूमिहीन खेतिहर मजदूर,समेत ग्रामीण युवाओं ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा की,भूपेश बघेल ने किसानों और वनांचलों में रहने वाले वनवासियों तथा ग्रामीण युवाओं के हित में बहुत अच्छा कार्य किया है।

उन्होंने बताया की भूमिहीन मजदूरों को सरकार सहयोग राशि दे रही है।वहीं ग्रामीण युवाओं को युवा मितान क्लब के माध्यम से उनकी प्रतिभा निखारने का सुनहरा मौका दिया है।बता दें बुधवार 18 अक्तूबर को धरमजयगढ़ क्षेत्र के किसान बंधु विधायक निवास पहुंचकर नवरात्रि की बधाई दे रहे थे,इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की आज हम सब किसान बंधु हमारे लोकप्रिय विधायक लालजीत को बधाई और धन्यवाद देने उनके निवास में आए हैं,क्योंकि विधायक ने अपने क्षेत्र की जनता का ध्यान हमेशा रखा है,और आने वाले विधानसभा चुनाव में वे फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए विधायक लालजीत को अपना आशीर्वाद दिया।

वहां मौजूद किसानों की जुबानी आज हम सभी किसान भाई भूपेश सरकार और अपने क्षेत्रीय विधायक का शुक्रिया अदा करने आए हैं,क्योंकि प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार आई है,तबसे किसानों के जीवन में खुशहाली आई है।जबकि इसके विपरीत पूर्व में तात्कालिक भाजपा की सरकार ने किसानों को बोनस देने की बात कही थी लेकिन किसी प्रकार का बोनस किसानों को नहीं मिला।वहीं आज कांग्रेस की सरकार में हमे बोनस मिल रहा है,और धान के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि हुई है।आज हम सभी किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हमारे सुख दुख के साथी अपने प्रिय विधायक लालजीत राठिया सहित कृषि मंत्री को दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।वहीं विधायक निवास पहुंचे सभी किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धरमजयगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने कहा की कांग्रेस सरकार की सभी योजनाएं जनता की भलाई को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं।

निसंदेह छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली लाने और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ा है।सरकार की सभी योजनाएं काबिले तारीफ हैं।साथ ही कांग्रेस की नीतियों पर आधारित हमारे मिलनसार विधायक लालजीत राठिया के विकास कार्यों ने क्षेत्र की जनता के मन को छुआ है।भूपेश सरकार में हमारे विधायक की अपने क्षेत्र की जनता के प्रति सक्रियता से लोगों को यह महसूस हुआ है की कांग्रेस सरकार वाकई भरोसे की सरकार है,और यही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button