बड़ी खबर

BREAKING NEWS: होटल का छत गिरने से महिला हुई घायल,बाल बाल बची मां बच्चे की जान

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । धरनजयगढ़ के कापू मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम खम्हार में आज एक बड़ी अनहोनी टल गई हालाकि इस दुर्घटना में एक महिला के सिर पर गंभीर चोटे आई है जिसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है आपको बता दे की खम्हार निवासी अजय जायसवाल चाय नाश्ते का होटल चलाता है और रोज की तरह आज सुबह तकरीबन 7 बजे के आसपास जब वह अपनी पत्नी कविता जायसवाल और दुधमुहे बच्चे के साथ होटल पर था

तभी अचानक होटल का छत गिर गया जिसमे महिला के सिर पर गंभीर चोटे आई है घायल महिला ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी उस समय वह अपने बच्चे को दूध पिला रही थी साथ ही होटल में रखे काउंटर की वजह से वह बच गई वरना उसकी जान भी जा सकती थी

वहीं घायल महिला के पति ने बताया कि अभी साल भर भी नही हुआ है होटल का निर्माण कराए और अचानक इस तरह भरभरा कर छत गिरना समझ से परे है ।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button