विधानसभा चुनाव 2023

कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये है खास 3200 रुपए में खरीदेंगे धान 200 यूनिट फ्री बिजली के साथ 10 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा..देखे सूची

डेक्स आदिवासी स्तंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा पत्र राजनंदगांव में जारी किया है। इसके साथ ही 7 जिलों से 7 दिग्गजों के द्वारा यह घोषणा पत्र जारी किया गया।

फिर से होगा कर्जा माफ कांग्रेस का दिल है साफ

धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल

तेंदूपत्ता का मिलेगा 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस

सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में

अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी

200 यूनिट बिजली सबको मुफ्त

KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित

अब 7000 की जगह भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रुपए प्रतिवर्ष

लघु वनोपजों पर MSP के अतिरिक्त मिलेंगे 10 रुपए/किलो17.5 लाख गरीबों को हम आवास देंगे.

अब 10 लाख रुपए तक का मिलेगा मुफ्त इलाज“मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” से अब दुर्घटना में भी नि:शुल्क इलाज

स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में सब बच्चों को एक समान और शानदार शिक्षा

तिवरा का समर्थन मूल्य भी होगा घोषित

युवाओं अब बनेंगे “जॉब प्रोवाइडर”महिलाओं का भी कर्जा माफ

RIPA की संख्या हो जाएगी 1000

संस्कारधानी राजनांदगांव में लागू परंपरा को मिलेगा बढ़ावा

सरकार करेगी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध

66,000 से अधिक वाहन मालिकों के होंगे कर्ज और कर माफ

सुनिश्चित होगा सामाजिक न्याय

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button