बड़ी खबर

बड़ी खबर : महादेव बेटिंग ऐप मामले में रायपुर पुलिस ने दर्ज किये 36 FIR, 235 गिरफ्तार, 500 से अधिक एकाउंट्स फ्रीज़

डेक्स आदिवासी स्तंभ

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग ऐप्प पर सियासत तेज हो चुकी है, इसी मामले में रायपुर पुलिस ने 36 FIR दर्ज किया है। पुलिस ने रायपुर के अलावा कटनी,अनूपपुर,विशाखापटनम उड़ीसा,दिल्ली,गोवा,महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों व शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहाँ के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। वहीं अब तक 235 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है।इस मामले पर रायपुर पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर मामले में पूरी जानकारी दी है

वर्ष 2022 में Google को correspondence किया गया था कि playstore से Mahadev Book App को हटाया जाये, जिसके पश्चात् playstore से यह App हट गया था। दुबई से ऑपरेट कर रहे महादेव ऐप्प के मुख्य दोनों संचालकों,सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को रायपुर पुलिस ने अपने यहाँ दर्ज प्रकरण में आरोपी बनाया और जून महीने में ही इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी रायपुर पुलिस द्वारा जारी करवाया गया है। महादेव ऐप्प के विरुद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की गई है। महादेव ऐप के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने 36 FIRs की हैं। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के अलावा कटनी, अनूपपुर, विशाखापटनम, उड़ीसा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों/शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहाँ के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। 235 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। सैकड़ों मोबाइल लैपटॉप जप्त किए हैं, 500 से अधिक एकाउंट्स फ्रीज़ किए गए है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button