बड़ी खबर

धरमजयगढ़ विधनासभा में भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार में बाटा जा रहा शराब?…रैली में कार्यकर्ता नजर आ रहे शराब के नशे में धुत्त,….देखिए वीडियो ।

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों का प्रचार अभियान तेज़ हो चुका है और मतदान को अब कुछ ही समय शेष बच गए है ऐसे में राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी अब मतदाताओं को रिझाने हरसंभव प्रयास कर रहे है

और इसी क्रम में आज धरमजयगढ़ के बायसी कालोनी में भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करते देखे गए वहीं इस प्रचार अभियान के दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ता शराब के नशे में टुन्न देखे गए जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

देखे वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है की भाजपा कार्यकर्ता रैली के दौरान शराब पीकर मस्त है और शराबबंदी का विरोध भी कर रहे है.एक तरफ भाजपा प्रदेश में शराबबंदी को लेकर एड़ी चोटी जोर लगा रही है वहीं भाजपा के चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता ही शराब पीकर मदमस्त देखे जा रहे है

वहीं वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे है की चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की रैली में शराब का वितरण किया जा रहा है.हालाकि शराब वितरण की पुष्टि हम नही करते लेकिन चुनाव प्रचार करने बायसी पहुंचे हरिश्चंद्र राठिया की इस रैली में कार्यकर्ता द्वारा शराब के नशे में धुत्त होना कई सवालों को जन्म देता है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button