क्रिकेट खेलने के दौरान हुई लड़ाई…मामला पहुंचा थाना…दोनो पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज…देखें मारपीट का वीडियो…








डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामला धरमजयगढ़ थाने पहुंचा जहां पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की है उक्त वाक्या धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के बायसी कालोनी का है जिसमे एक पक्ष के प्रार्थी अमित राय ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया कि बुधवार को बायसी में वो अपने साथियों के साथ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे

तभी बॉल अधीर माझी के खेत बाड़ी में घुस गया जिसके बाद बॉल मांगने पर अधीर माझी फसल बर्बाद करने की बात को लेकर विवाद करने लगा और गाली गलौज करने के दौरान अधीर माझी के द्वारा कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से अमित राय को मारने लगा जिस पर स्थानीय पुलिस ने अधीर माझी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,323,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है..
देखें मारपीट का वीडियो…..
वहीं दूसरी तरफ अधीर माझी ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में कहा है कि 22 नवम्बर को तकरीबन दस बजे के आसपास अमित राय, विक्कू विश्वास,और बिट्टू विश्वास लोग क्रिकेट खेल रहे थे इसी दौरान बॉल आने पर फसल नुकसान होने की बात पर तीनो युवक गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगे और जब अधीर की धर्मपत्नी वहां पहुंची तो उसे भी गाली गलौज करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने तीनों युवक पर आईपीसी की धारा 294,323,34,506 के तहत कार्यवाही की है







