Latest News

रायपुर में होने वाले टी–20 मैच की टिकट के कीमत हुए कम..

डेक्स आदिवासी स्तंभ

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन टिकट के दाम सुनकर ही क्रिकेटप्रेमी स्टेडियम में जाकर मैच देखने के बजाए टीवी पर लुत्फ उठाने की सोच रहे हैं। लेकिन इस बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने टिकट के दाम में कटौती है।जानकारी के अनुसार CSCS 3500 रुपए वाले टिकट के दाम को 2000 रुपए कर दिया है।

हालांकि CSCS इस फैसले से क्रिकेट प्रेमियों को थोड़ी खुशी होगी, लेकिन ये जानकर नाराजगी होगी कि 2000 रुपए दाम किए जाने के बाद भी टिकट नहीं मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि दाम कम करने के बाद टिकट वितरण को CSCS कैसे मैनेज करती है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button