BREAKING NEWS
ब्रेकिंग न्यूज़ : कापू थानाक्षेत्र में टांगिया से वार कर ग्रामीण की हत्या..पुलिस जांच में जुटी..








डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । एक बड़ी खबर इस वक्त धरमजयगढ़ के कापू थानाक्षेत्र से सामने आ रही है जहां एक युवक की बीती शाम धारदार हथियार टांगिया से मारकर हत्या कर दी गई है उक्त वाक्या कापू थानक्षेत्र के ग्राम सोनपुर की है जहां संजय पिता कार्तिक राम प्रधान उम्र तकरीबन 28 वर्ष की सोमवार की शाम सात बजे के आसपास हत्या कर दी गई है.

वहीं घटना के बाद कापु पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कापू के अस्पताल भेजी है जहां पीएम की कार्यवाही जारी है.

साथ ही घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.हत्या की वजह को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है.वहीं इस खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है..आगे के अपडेट के लिए बने रहे आदिवासी स्तंभ के साथ।।








