बड़ी खबर
अज्ञात कारणों से नवयुवक ने किया कीटनाशक का सेवन…धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र की घटना








डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरामजयगढ़ । जब घर के सभी सदस्य घर से बहार अपने अपने काम के लिए निकले तो मौका देखकर युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया वही परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो तत्काल उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

उक्त वाक्या धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंडरी महुआ का है जहां जगेश्वर बैगा पिता मंगल बैगा घर में अकेला था तो उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया परिजनों ने बताया कि उसने ऐसा क्यों किया इस बात की जानकारी उन्हे नही है लेकिन बीच बीच में उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी।और आज सूनेपन का फायदा उठाकर उसने इस तरह का कदम उठाया है।।








