बड़ी खबर

बड़ी खबर: सावधान! रायगढ़ में कोरोना ने दी फिर दस्तक, 4 और लोगों के संक्रमित मिलने से मचा हड़कम्प

डेक्स आदिवासी स्तंभ

केजीएच के दो कर्मचारी और पुसौर की गर्भवती महिला निकली संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रायगढ़, 29 दिसंबर। सावधान! रायगढ़ जिले में कोरोना वायरस ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि अब तक कोविड के 8 पेशेंट मिल चुके हैं और इनमें जिला अस्पताल के दो कर्मचारी तथा पुसौर की गर्भवती महिला के संक्रमित मिलने से हड़कम्प मचते ही स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है। 2023 का साल अपने अंतिम दौर में फिर कोरोना वायरस का संक्रमण छोड़ता जा रहा है। नए साल के आगमन के पहले रायगढ़ में भी कोरोना ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है।

ऐसे में शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव 4 नए मरीज मिलने के साथ ही अब तक कुल पेशेंट की संख्या अब 8 पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो शुक्रवार को मिले 4 संक्रमितों में 2 मरीज जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले कर्मचारी हैं तो दो और पॉजिटिव केस में पुसौर की एक गर्भवती महिला तथा घरघोड़ा का एक शख्स भी अब कोरोना वायरस का शिकार हुआ है।दूसरी तरफ स्वास्थ्य महकमे की माने तो जिले को अपने मनहूस पकड़ में जकडऩे के लिए आमादा हो रहे कोरोना संक्रमण को देख विभाग ने कोरोना सैंपलिग बढ़ा दी है। यही नहीं, संभावित आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर जिला अस्पताल में 40 बिस्तर का आईसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विटामिन सी, डी और पैरासिटामल, सेट्रिजीन जैसी दवाईयों की व्यवस्था कर उसे हॉस्पिटल कैचुअल्टी में रखवाया जा रहा है ताकि जरुरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

सर्दी-खांसी, बुखार को हल्के में न लें

कोरोना वायरस से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूकता करने अपील भी कर रही है। जैसाकि सर्दी-खांसी या बुखार हो तो इसे हल्के में लेने के बजाए नजदीकी अस्पताल में जाकर ऐहतियात के तौर पर कोविड टेस्ट कराएं। साथ ही मास्क को फिर से जीवन में शामिल करने की आदत डालें।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button