EXCLUSIVE NEWS

ग्राम पंचायत ठाकुरपोड़ी में शासन की योजनाओं से वंचित हो रहे ग्रामीण…दिव्यांग बेटी को भी नही मिल पा रहा योजना का लाभ

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । दिव्यांगों की मदद के लिए सरकार भले कई योजनाएं चलाने का दावा कर रही है, लेकिन इनका लाभ उन तक कितना पहुंच रहा है, इस पर गौर करने वाला कोई नहीं है।रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में साल में ना जाने कितने ही ऐसे शिविर आयोजित किए जाते है जिसमे दिव्यांगो को प्रमाण पत्र से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके लेकिन शिविर के समापन के साथ ही जनप्रतिनिधि इन योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल देते है

.बहरहाल इसी तरह का एक मामला आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत ठाकुर पोड़ी में देखने को मिला जहां गांव की एक दिव्यांग लड़की को शासन की मतवकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.दिव्यांग की मां ने बताया कि उसकी लड़की कोको शासन से मिलने वाली सहायता राशि नही मिलती जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देखें क्या कह रही है दिव्यांग की मां

आपको बता दे कि इस गांव में शासन की योजनाएं सही तरीके से ग्रामीणों तक नही पहुंच पा रही है और ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव की लापरवाही से ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे है।। इस पंचायत जुड़ी अगली खबर..अगले पार्ट में जुड़े रहे आदिवासी स्तंभ के साथ।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button