बड़ी खबर: 262 लोगों के कोविड टेस्ट में 7 मिले पॉजिटिव, रायगढ़, लैलूंगा और तमनार में आये कोरोना के मामले








डेक्स आदिवासी स्तंभ
रायगढ़ 3 जनवरी। नए साल के तीसरे रोज जिले के 262 लोहान ने कोविड टेस्ट कराया। इसमें रायगढ़ के 4, लैलूंगा और तमनार के भी 2-2 शख्स का रिपोर्ट पॉजिटिव निकला। इस तरह एक्टिव केस की संख्या अब 46 हो गई है। बीते साल के आखरी और नूतन वर्ष की शुरुआत से कोरोना संक्रमण का बुरा दौर फिर से लोगों को रुलाने लगा है। महज हफ्तेभर में ही रायगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की सूची हाफ सेंचुरी के करीब पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग बेहद अलर्ट है।

अर्बन समेत ब्लॉकों में कोविड टेस्ट तेज कर दिया गया है। ऐसे में सर्दी-खांसी और बुखार की मार झेल रहे जिले के कुल 262 लोगों ने कोरोना जांच कराई तो 7 नए मामले सामने आए। इसमें रायगढ़ शहर के 4 तमनार के 2 तथा लैलूंगा के भी 2 शख्स शामिल हैं।प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंडावी बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस मर्तबे कोरोना से संक्रमित जो मरीज निकल रहे हैं उनमें गंभीर लक्षण नहीं पाए जा रहे और वे 5 रोज तके होम आइसोलेशन में ठीक हो जा रहे हैं। फिर भी एहतियाती तौर पर सेनिटाइजर, मास्क का उपयोग कर भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से परहेज रखने की सलाह भी वे दे रहे हैं।







