Latest News

अव्यवस्थित कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता टीकाराम पटेल भड़के… विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में लगाया अधिकारियों को जमकर फटकार…देखें वीडियो

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के गांव गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सरकार ले तमाम योजनाओं की जानकारी ग्रामीण हितग्राहियों तक इस यात्रा के माध्यम से पहुचानी है साथ ही उन्हें लाभ भी दिलाना है. इसी क्रम में शनिवार को इस कार्यक्रम का आयोजन धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हार में किया गया था जहां कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था वहीं इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता टीकाराम पटेल आयोजन की व्यवस्था को लेकर भड़क गए अपने वक्तव्य के दौरान जमकर अधिकारी कर्मचारियों को फटकार लगाने लगे,..देखे वीडियो

दरअसल कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता ने अधिकारी कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाए उन्होंने बताया कि पूरा कार्यक्रम नाच गाकर निकाल दिया जा रहा है जबकि इस आयोजन का असली मकसद ग्रामीणों तक राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है साथ ही उन योजनाओं का लाभ दिलाना भी है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button