BREAKING NEWS
बड़ी खबर:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक मौत..धरमजयगढ़ कालोनी की घटना पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा








डेक्स आदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । एक बड़ी खबर धरमजयगढ़ कालोनी से सामने आ रही है जहां गैरेज दुकानदार की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है उक्त वाक्या धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र का है जहां धरमजयगढ़ कालोनी निवासी राजेश विश्वास पिता मनोरंजन विश्वास की बीती रात मौत हो गई जिसके बाद देर रात दो बजे मृतक का शव धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल परिजनों की मांग पर स्थानीय अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है जहां आगे की प्रकिया की जा रही है. बताया जा रहा है की मृतक लघुशंका के लिए उठा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई फिलहाल स्थानीय अस्पताल में पीएम की कार्यवाही की प्रकिया पूरी की जा रही है जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा







