बड़ी खबर

बड़ी खबर : धान मंडी से लौट रहे ट्रेक्टर को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से मारी ठोकर.एक बच्चे की मौत.छाल थानाक्षेत्र की घटना…आगे पढ़े

डेक्स आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । धान मंडी में धान खाली कर लौट रहे एक ट्रेक्टर को तेज रफ्तार ट्रेलर के शराबी चालक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी वहीं दुर्घटना में ट्रेक्टर में बैठे एक मासूम की मौत हो गई.

उक्त वाक्या छाल थानक्षेत्र के कुडेकेला की है.जहां चूहकीमार निवासी लोकेश अपने ट्रेक्टर से कुडेकेला धान मंडी धान छोड़ने गया था वही वापसी के दौरान मदन सुंदर पटेल का लगभग 8 वर्षीय पुत्र ऋषभ पटेल उसी ट्रेक्टर में बैठकर वापस अपने घर आ रहा था और जैसे ही कुड़ेकेला के आगे पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन के चालक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटन इतनी भयंकर थी की टेक्टर वाहन सड़क से खेत में उतर गया वही.ट्रेलर वाहन एक आम पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई

इस भीषण दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगो द्वारा ट्रेलर चालक की पिटाई की भी खबर आ रही है .बताया जा रहा है की ट्रेलर चालक शराब के नशे में धुत्त था साथ ही फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहा था।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button