Latest News

कमाने खाने घर से निकले युवक की तलाश में भटक रहा पिता..8 माह से नही है कोई जानकारी… देखे पूरी खबर

डेक्स आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम मिरिगुड़ा निवासी एक युवक लगभग पिछले 8 माह से कमाने खाने निकला है लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल रहा है.जिसे लेकर युवक के माता-पिता,बेहद परेशान है और वो अपने इकलौते बेटे की चिंता में डूबे हुए हैं, और ऐसी स्थिति में परिपूर्ण रूप से बेहद परेशान हैं। लापता हुए युवक के पिता में बताया कि उसके बेटे का नाम उत्तर सिंह रोतिया पिता गोविंद सिंह निवासी मिरिगुड़ा है

जो लगभग आठ माह पूर्व घर से यह कहकर निकला की वो रायगढ़ कमाने के लिए जा रह है.जिसके बाद से उसके नंबर में कॉल करने पर किसी दूसरे व्यक्ति को यह नंबर अलार्ट कर दिया जाना बताया जाता है

ऐसे में परेशान और हताश होकर लापता हुए युवक के पिता ने स्थानीय मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है की वो जहां कही भी हो घर वापस आ जाए अथवा संपर्क करे।वहीं इस मामले में अगर किसी को कोई जानकारी हो तो इस नंबर पर सूचना करने का आग्रह भी किया है,9691652806।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button