Latest News

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जागेश्वर राम यादव आज धरमजयगढ़ पहुंचे

डेक्स आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जागेश्वर राम यादव शनिवार को धरमजयगढ़ पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोगो ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल भी उपस्थित

रहे.आपको बता दें जनपद के सभागृह में स्थानीय भाजपाइयों द्वारा एक स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां उन्होंने अपने जीवन के कई अहम पलों को लोगो के बीच साझा किया.एक छोटी सी सभा के आयोजन के बाद पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए जागेश्वर यादव दर्री डीह और खलबोरा के लिए प्रस्थान किए।।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती,

मीडिया प्रभारी भरत साहू,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह माल्या, महिला मोर्चा से वीणा विश्वास, महामंत्री शिशुपाल गुप्ता, अनिल पांडे, रकीब खान, गोविंद दास महंत, विजय अग्रवाल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button