Big Breaking: रेंज आईजी समेत 25 जिलों के पुलिस कप्तान का तबादला, रायगढ़ एसएसपी का भी ट्रांसफर.. देखें पूरी लिस्ट








डेक्स आदिवासी स्तम्भ
रायगढ़ के एसएसपी सदानंद कुमार का बलौदाबाजार ट्रांसफर
दिव्यांग कुमार पटेल होंगे रायगढ़ के नए एसपी
राजधानी रायपुर के नए एसपी होंगे संतोष कुमार सिंह
रायपुर। भाजपा की सरकार बनने के बाद विष्णु देव सरकार ने देर रात रेंज आईजी समेत करीब 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रतिनियुक्ति से वापस अपने मूल छत्तीसगढ काडर में लौटने वाले आईपीएस अमरेश मिश्रा को रायपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। रायपुर के नए एसएसपी संतोष कुमार सिंह होंगे।

वहीं वर्तमान एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर भेजा गया है। इसके अलावा आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया. इसके अलावा आईपीएस दीपांशु विजय काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया।
आईपीएस डी. रविशंकर को पुलिस अधीक्षक जशपुर को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया।
रायगढ़ के एसएसपी सदानंद कुमार का बलौदाबाजार ट्रांसफर हो गया है वहीं कांकेर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल रायगढ़ के नए एसपी होंगे।














