आयोजन
थाना प्रभारी अमित तिवारी ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर किया रक्तदान : लोगो से की अपील. रक्तदान कर पुण्य के भागी बने








डेक्स आदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ थाना प्रभारी अमित तिवारी ने सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया और रक्तदान ‘महादान’ शिविर में रक्तदान देकर आयोजन के भागीदार बने।

इस दौरान थाना प्रभारी अमित तिवारी ने कहा कि रक्तदान एक महा दान है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वो भी रक्तदान कर इस ‘महादान’ की भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना डर भय के रक्तदान कर पुण्य काभागी बनना चाहिए। आपको बता बुधवार को धरमजयगढ़के सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे थाना प्रभारी सहित कई लोगो ने रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लिया।







