Latest News

युवा नेता “शशि पटेल” बनाए गए “नेहरू युवा केंद्र संगठन” के जिला सलाहकार समिति के सदस्य

डेक्स आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल को नेहरू युवा केंद्र संगठन (स्वायत्तशासी संस्था युवा कार्यक्रम एवं युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के जिला सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अन्तर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।आपको बता दे की भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय है और उनकी विश्वसनीयता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है वहीं शशि पटेल ने भाजपा के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।।

बताते चले की DACYP के एक नामांकित सदस्य के रूप में विनय का योगदान जिले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन, सलाह और नए दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा। यह भूमिका सलाहकारी प्रकृति की है, जो युवाओं के जीवन में सार्थक योगदान देने और समुदाय में युवा कार्यक्रमों के भविष्य को आकार देने का एक अनूठा अवसर भी प्रदान करता है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button