Latest News

होली पर्व को ले कर धरमजयगढ़ थाना में हुई शांति समिति की बैठक

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने की अपील, देखें वीडियो

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में धरमजयगढ़ नवपदस्थ थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस दौरान आगामी त्योहार होली व रंग-पंचमी को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की।

पुलिस प्रशासन ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की लोगों से अपील की है।साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर जानकारी भी साझा किया इस दौरान थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने होली पर्व को अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दी.

और कहा कि होली एक ऐसा पर्व है, जो टूटे हुवे रिश्ते को जोड़ता है. होली पर्व में एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर शुभकामनाएं देते हैं.

वहीं थाना प्रभारी ने आगे कहा की होली पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं. और अगर शरारती तत्वों के लोग आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का काम करते है तो थाना में तुरंत इसकी सूचना दें उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी.

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button