Latest News

भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को  ऐतिहासिक मतों से जिताए – शकील अहमद

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

मोदी जी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन पर मुहर लगाए

रायगढ़ – रायगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को ऐतिहासिक मतों से जिताने पूरे लोकसभा के कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए और तपती धूप में गांव गांव जाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे है वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता दिख नही रहे है।।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया पूरे लोकसभा के प्रत्येक मंडल का दौरा और जनसंपर्क कर चुके है और पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर रहे है जिससे पूरे कार्यकर्ता उत्साहित है

साथ ही श्री नरेंद्र मोदी जी के 10 साल के कार्यों की गारंटी और विष्णु देव साय का 100 दिन का सुशासन पार्टी के प्रति विश्वास और बढ़ा रहा है सब तरफ एक ही नारा गूंज रहा है “फिर एक बार मोदी सरकार” और “अबकी बार 400 पार” का।प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने आगे कहा कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के प्रचार प्रसार और जन संपर्क के सामने कांग्रेस जीरो है कई कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश कर रहे है जिससे कांग्रेस और भी कमजोर हो रहा है और भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की जीत ऐतिहासिक मतों से होने जा रही है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button