क्राइम

पैतृक संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

रायगढ़ । कापू थाना क्षेत्र के जलडेगा गांव में 29 अगस्त 2024 को एक मारपीट की घटना घटी, जब पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई महेश राम बैगा ने अपने बड़े भाई कंश राम बैगा (उम्र 45 वर्ष) की हत्या कर दी। प्रार्थी रामलाल बैगा ने 30 अगस्त को इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया ।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब कंश राम बैगा और महेश रामबैगा के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।विवाद के दौरान महेश राम बैगा ने गुस्से में आकर टंगिया के बैंठ औरअपनी कलाई में पहने हुए स्टील के कड़े से अपने बड़े भाई के सिर,बाएं कान, कनपटी और पीठ पर कई वार किए। इन गंभीर चोटों केकारण कंश राम बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचनामिलते ही कापू थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण मरकाम अपनी टीमके साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिएभेजा। घटनास्थल से खून के धब्बों और सादी मिट्टी को साक्ष्य के रूपमें जब्त किया गया। आरोपी महेश राम बैगा की निशानदेही परगवाहों के समक्ष हत्या में प्रयुक्त लोहे का टंगिया बरामद किया गया।आरोपी महेश राम बैगा पिता स्व. जीत राम बैगा उम्र 40 वर्ष साकिनजलडेगा थाना कापू जिला रायगढ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांडपर भेज दिया गया है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button