आयोजन

छत्तीसगढ़ी गायक “सुनील सोनी” के धमाकेदार कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ी.आज रात प्लेबैक सिंगर “अनुराग शर्मा”देंगे प्रस्तुति

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के बेहतरीन गायक और छालीवुड की फिल्मों में सुपर डुपर हिट गानों की बौछार लगाने वाले गायक सुनील सोनी बीती रात यानी गुरुवार की रात धरमजयगढ़ के क्लब ग्राउंड में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे

और एक से बढ़कर एक हिट गीतों की झड़ी लगा दिए जिसे सुनने धरमजयगढ़ के अलावा दूर दराज से भी लोग पहुंचे हुए थे इस दौरान हजारों की भीड़ दशहरा मैदान में भरी रही छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात कर

मोर छईहा भुईहा,मोर शुरू हो जातिस प्रेम के कहानी सहित छत्तीसगढ़ी गीतों ने दर्शकों को बैठने पर मजबूर कर दिया देर रात तक चले इस कार्यक्रम की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है वहीं आज रात 8 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड से नवाजे गए प्लेबैक सिंगर अनुराग शर्मा नौ बजे से अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button