Latest News

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ धान खरीदी केंद्रों में किसानों से की मुलाकात

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष भरतलाल साहू अपनी टीम के साथ धान खरीदी केंद्र पहुंचे।

जहां किसानों से मुलाकात कर धान बिक्री संबंधित चर्चा की। किसानों से चर्चा करते हुए साहू ने कहा कि भाजपा सरकार जनहितैषी सरकार जो सभी वर्ग की चिंता करती है। अन्नदाता किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, बिना ब्याज का ऋण जैसे अनेक कल्याणकारी योजना भाजपा सरकार की देन है।

वहीं किसानों ने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। अध्यक्ष साहू ने खरीदी केंद्र के कर्मचारियों से भी चर्चा की। धरमजयगढ़, दुर्गापुर, खड़गांव, हाटी एवं गेरसा धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाकात के अवसर पर उनके साथ, सुरेश राठिया, संकीर्तन गुप्ता, भोगेश्वर बेहरा, धनेश्वर भट्ट, संतोष सारथी, शैलेष हलदार, घुराऊ निषाद, कविता विश्वास, सविता साहू, उदयभान राठिया, पुनीराम साहू, चक्रधर साहू, विजेंद्र साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button