Latest News

भाजपा उम्मीदवार अमिल सरकार की जीत की राह हुई आसान..कांग्रेस उम्मीदवार की वार्डों में पकड़ कमजोर..सोशल मीडिया में अनिल सरकार हुए जमकर वायरल..नगर की जनता की जुबां पर भी अनिल सरकार

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । नगर पंचायत धरमजयगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज़ है.भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर लगाए जा रहे कयास में मजबूत प्रत्याशी के रूप में भाजपा के अनिल सरकार को देखा जा रहा है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजीव अग्रवाल समाज से जुड़े हुए व्यक्ति है अग्रवाल समाज का उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त है लेकिन नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्डों में या कहे कि आम आदमी के पास राजीव अग्रवाल को जमकर मेहनत करनी पड़ सकती तब जाकर इस चुनाव में बेड़ा पार हो सकता है

वहीं माना जा रहा है कि भाजपा के अनिल सरकार धर्मजयगढ़ के वार्डों में भी लोकप्रिय है जिसका भरपूर फायदा अनिल सरकार को इस चुनाव में मिलेगा इसके अलावा सोशल मीडिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम आदमी भी अनिल सरकार का प्रचार करता दिखाई दे रहा अनिल सरकार की एक फोटो पर इतने लाइक कमेंट मिल रहे है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनिल सरकार लोकप्रियता समाज के हर वर्ग में है वहीं बंग समाज की बात करें तो बंग समाज ने ही इन्हें प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है .और अब बात बंग समाज की शाख पर है ऐसे में जहां बंग समाज एकजुट होकर अनिल सरकार के पक्ष में खड़ा है वहीं धरमजयगढ़ नगर में अनिल सरकार के पक्ष में आम आदमी हो या फिर व्यवसाई सभी के साथ अनिल सरकार का मधुर संबंध इनकी लोकप्रियता को बढ़ाता है.*धरमजयगढ़ में अनिल की लोकप्रियता के कायल है लोग*आपको बता दें धरमजयगढ़ नगर के प्रायः प्रायः सभी वार्डो में अनिल सरकार की छवि साफ सुथरी है और गरीब हो या अमीर सबके साथ समान व्यवहार करने वाले अनिल सरकार के लिए हर वर्ग से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।जो इस नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी और अनिल सरकार लिए जीत की राह को आसान करता दिखाई दे रहा है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button