धरमजयगढ़ के जिस वार्ड में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल सरकार और पार्षद प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिलेगा वार्ड के विकास के लिए ₹ 50 लाख की बड़ी घोषणा..पढ़े ये खबर







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । नगरीय निकाय चुनाव के दौरान धरमजयगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया ने बड़ी घोषणा की है उन्होंने ऐलान किया है कि धरमजयगढ़ के जिस वार्ड में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल सरकार और पार्षद प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिलेगा उस वार्ड में चहुमुखी विकास के लिए ₹ 50 लाख की राशि प्रदान करेंगे.आपको बता दें शनिवार 8 फरवरी को सांसद राधेश्याम राठिया ने नगर पंचायत धरमजयगढ़ के सभी वार्डो में बीजेपी उम्मीदवार अनिल सरकार और वार्ड प्रत्याशियों के साथ पहुंचकर उनके पक्ष में प्रचार किया

इस दौरान उन्होंने आम जनता से समर्थन मांगा और बीजेपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल सरकार सहित भाजपा के पार्षद प्रत्याशीयों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की उन्होंने सभी वार्डो में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनी और हर वार्ड के विकास हेतु अपने निधि से विकास कार्य हेतु लाखों रुपए देने की घोषणा भी की लेकिन जिस वार्ड में अत्यधिक मतों से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल सरकार और उस वार्ड के पार्षद प्रत्याशी जीत दर्ज करते है उस वार्ड को पचास लाख रुपए देकर सर्वांगीण विकास करने का ऐलान किया है.







