Latest News
सीसरिंगा के आश्रित ग्राम गणेशपुर के ग्रामीण आज भी शौच के लिए खतरा मोल लेकर लेते है झाड़ियों का सहारा मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है गांव.. देखें वीडियो।







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत को ठेंगा दिखाता ग्राम गणेशपुर में पिछड़ी जनजाति के लोगों के साथ ही गांव में निवास करने वाले ग्रामीणों के यहां शौचालय नहीं होने से यहां महिलाओं को आज के आधुनिक युग में भी शौच के लिए झाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है

वहीं हाथी प्रभावित इलाका होने के कारण कई बार इस गांव के लोगों को शौच के लिए जंगल की तरफ जाना खतरा मोल लेने के बराबर है आपको बता दें ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में पिछड़ी जनजाति के लोग रहते है

जो सरकार और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है,गांव में एक सामुदायिक शौचालय है लेकिन पानी के आभाव में इसका भी उपयोग नहीं किया जाता देखें रिपोर्ट







