BREAKING NEWS

धरमजयगढ़ कालोनी में बस चालक ने सायकल में बाजार जा रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर,दुर्घटना में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत.हादसे का वीडियो आया सामने

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ खरसिया मुख्य मार्ग पर स्थित धरमजयगढ़ कालोनी से लेकर बायसी तक के बीच इन दिनों सड़क पर एक के बाद एक दुर्घटनाएं सामने आ रही है

और इसी क्रम में आज सुबह तकरीबन 11 बजे एक सायकल चालक बुजुर्ग को बस के लापरवाह चालक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे सायकल चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश व्याप्त है साथ ही बताया जा रहा है

कि बस का चालक शराब के नशे में धुत्त था आपको बता दें धर्मजयगढ़ कालोनी निवासी मनोरंजन दास उम्र तकरीबन 70 वर्ष आज सुबह सायकल से बाजार जाने के लिए निकला था उसी दरमियान धर्मजयगढ़ कालोनी के पास यह घटना हुई है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button