Latest News
धरमजयगढ़ का रजिस्टार कार्यालय दलाल के गिरफ्त में अधिकारी बना बैठा स्थानीय युवक.







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ के रजिस्टार कार्यालय में जमीन खरीदी बिक्री का खेल तो लगातार जारी है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि यहां एक स्थानीय युवक रजिस्टार कार्यालय में अधिकारी बना बैठा है और सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार काम पूरा करने की एवज में लोगो से मनमर्जी पैसों की मांग करता है

और जमीन रजिस्ट्री में आने वाली प्रक्रियाओं को जटिल बताकर कई दिनों तक घुमाता है तथा रुपए देने पर ही काम पूरा होता है.आपको बता दें इसकी शिकायत करने के बावजूद उक्त युवक पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से एक तरफ जहां इसका हौसला बुलंद है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है







