Latest News

धरमजयगढ़ प्रेस क्लब की पहली बैठक CM पार्क में सम्पन्न,अक्टूबर में शपथ ग्रहण समारोह का होगा भव्य आयोजन

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों और सदस्यों की रविवार को सीएम पार्क में एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया.प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई बैठक के दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष नारायण बाईन के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य रूप से किए जाने का निर्णय लिया गया

और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक लालजीत सिंह राठिया को आमंत्रित करने का विचार विमर्श किया गया साथ ही 12 अक्टूबर को कार्यक्रम की तिथि तय की गई जिसमें कवि सम्मेलन और पत्रकारों का सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई.आज हुई इस बैठक में प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के अध्यक्ष नारायण बाईन,उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजपूत,सचिव विवेक पांडे कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल,संरक्षक भरत साहू, तथा राजीव अग्रवाल, विकास शुक्ला और पावेल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button