BREAKING NEWS

BIG BREAKING… करेंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत

भास्कर TODAY

धरमजयगढ। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां पर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बायसी के लाखपतरा गांव में बीती रात करंट की चपेट में आने से राम प्रसाद राठिया की दर्दनाक मौत हो गई है।

और वहीं परिजनों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अकेले मौजूद थे, जिससे किसी को भी हादसे की बारीकी का पता नहीं चल पाया। और स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर गांव में अचानक हुई इस घटना से शोक का माहौल है और हर कोई स्तब्ध है कि जीवन का दीपक यूं असमय बुझ गया। बहरहाल बिजली की लापरवाही हो या अनजाने में हुई चूक, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्यवाही जारी है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button