बड़ी खबर : बाइक से जा रहे दो युवक तेज रफ्तार ट्रक से टकराए एक की हालत गंभीर रायगढ़ रिफर







डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । बाइक सवार दो युवक आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर गिरे जिसमे एक युवक को गंभीर चोटें आई है जिसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ के जिला चिकत्सालय इलाज के लिए भेजा गया है वहीं दूसरे युवक का धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है.घटना को लेकर घायल युवक प्रतीक पिता स्व कृष्ण बैरागी ने बताया कि आज सुबह वो अपने साथी गोपी बैरागी पिता रविंद्र बैरागी के साथ धरमजयगढ़ के बस स्टैंड आया था वहीं जब वापस धरमजयगढ़ कालोनी जा रहे थे

तभी कालोनी के पास मोड़ में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गए जिसमे गोपी बैरागी को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है की ट्रक चालक शराब के नशे में था और दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहा था

जिसका स्थानीय युवकों ने पीछा किया और धांगरनाला में पकड़ा एवं धरमजयगढ़ थाने को इसकी सूचना दी.फिलहाल एक युवक का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है वही दूसरे युवक को रायगढ़ रिफर किया गया है।।







