बड़ी खबर : गला रेतने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार






डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटूकछार निवासी एक युवक का धारदार हथियार से गला रेतने के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने 3 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल की है वहीं उक्त तीनों आरोपियों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323,506,294,307 व 34 के तहत कार्यवाही की है

घटना के संबंध में धरमजयगढ़ के प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी ने बताया की सोमवार की शाम लगभग सात बजे पुलिस को सिविल अस्पताल के माध्यम से सूचना मिली थी की समीर टोप्पो नामक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ है जो पुटु कछार का निवासी है और बुरी तरह घायल है

जिसके बाद उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई तथा घटना में शामिल धारदार कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है.उन्होंने आगे बताया कि घटना जमीन संबंधी मामले को लेकर है

जिसमे रूपलाल किंडो,तेजकुमार किंडो और रामकुमार राठिया तीनो निवासी पुटूकछार ने इस घटना को अंजाम दिया था जिनके ऊपर संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है.वहीं घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।।







