छाल क्षेत्र के हाथी मित्र दल की टीम को बेहतर कार्य के लिए डीएफओ ने किया सम्मानित






डेस्क आदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । आज 78 वा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वन मंडल धरमजयगढ़ में ध्वजा रोहण के कार्यक्रम के पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

इसी क्रम में वन परिक्षेत्र छाल की हाथी मित्र दल की टीम को वन्य प्राणी जागरूकता एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिए जाने पर प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं ट्रैक सूट के साथ सम्मानित किया गया।

इस दौरान वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने कहा की S.D.O. छाल रेंजर, सुखदेव, चन्द्रविजय सिदार, सोहन, मरकाम और सभी B.F.O. वन परिक्षेत्र छाल एवं मेरे प्रिय साथी एवं ट्रैकर आप सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह पल संभव हो पाया है। और इसी तरह उम्मीद करता हूँ कि हम सब मिलकर वन्य प्राणी एवं क्षेत्र की सेवा एवं सुरक्षा करते रहेंगे।।







