BREAKING NEWS

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम बघेल ने कहा – छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को देना चाहते हैं केंद्र के समान डीए, अधिकारियों को EC से बात करने के दिए निर्देश….

डेक्स आदिवासी स्तंभ

रायपुर। इस दिवाली पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान डीए देने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से विधिवत अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि हमने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस बात की मांग की थी कि दिवाली के पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह डीए के देने के लिए पत्र लिखा था।

यदि निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद इसकी घोषणा हो जाती है, तो यह राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button