बड़ी खबर

सवारियों से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी..हादसे में कई गंभीर..धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र की घटना…

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । एक बड़ी खबर इस वक्त धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र से सामने आ रही है जहां सवारियों से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई

वहीं घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 सहित अस्पताल की एंबुलेंस घटना स्थल के लिए रवाना हुई और सभी घायलों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आई

आपको बता दे की घटना दरअसल ग्राम पंडरीमहुआ के पास की है बताया जा रहा है की चिर्रा के ग्रामीण आज धरमजयगढ़ ट्रेक्टर में छठी निमत्रण आय हुए थे और ट्रेक्टर चालक शराब के नशे में धुत्त था

वहीं वापसी के दौरान अचानक पंडरी महुआ के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे सवार कई महिलाओं और युवतियों को गंभीर चोटें आई है.आपको बता दे की ट्रेक्टर में लगभग 25 से 30 लोग बैठे हुए थे

फिलहाल सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है वहीं धरमजयगढ़ पुलिस भी मौजूद है ।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button