Latest News

छाल में रेंजर राजेश चौहान की एंट्री के बाद हाथी शावक की मौत..रेंजर साहब की निष्क्रियता का परिणाम..

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । कुछ माह पहले ही छाल रेंज में वन परिक्षेत्राधिकारी राजेश चौहान की पोस्टिंग छाल वन विभाग में हुई है और हाथी शावक की मौत का एक मामला सामने आ गया है जिसे लेकर रेंजर साहब की निष्क्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

आपको बता दें इससे पहले वन परिक्षेत्राधिकारी स्व मर्सकोले और प्रभारी रेंजर के तौर पर डिप्टी रेंजर चंद्रविजय ने वन विभाग पर अपनी सेवाएं दी इस दौरान हाथी मित्र दल और ट्रैकरों की टीम रातरात भर जागकर पूरे जंगल में हाथियों का लोकेशन लेकर हाथियों को ट्रैक कर उनकी निगरानी करती थी जिससे हाथियों की मौत का मामला नहीं के बराबर था साथ ही ऐसी ऐसी स्थितियां भी आई जिनमें वन परिक्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को रातों में प्रभावित इलाके से सुरक्षित निकाला गया लेकिन नवपदस्थ वन परिक्षेत्राधिकारी राजेश चौहान के आने के बाद लापरवाही साफ देखी जा सकती है।

तालाब में डूबने से हुई हाथी की मौत

छाल रेंज अंतर्गत बनहर सर्किल अंतर्गत औरानारा परिसर में मंगलवार की शाम जंगल किनारे तालाब में डूबने से हाथी के शावक उम्र लगभग 7-8 माह की मौत हो गई। हाथियों द्वारा शावक के शव को पानी से बाहर तालाब किनारे निकालकर छोड़ दिया गया। वही हाथियों का दल अब भी जंगल में मौजूद है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button