आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का धरमजयगढ़ के नीचे पर मंगल भवन से सीधा प्रसारण

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जिसका सीधा प्रसारण धरमजयगढ़ के नीचे पारा में स्थित मंगल भवन में किया गया

इस दौरान धरमजयगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों सहित आम जनता ने मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम के इस लाइव प्रसारण में हिस्सा लिया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

बाइट : टीकाराम पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा

शपथ ग्रहण के दौरान आतिशबाजी के साथ मिठाईयां भी बांटी गई,कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती,

वरिष्ठ भाजपा नेता हरिचरण अग्रवाल पार्षद विजय यादव ,पार्षद अगस्टीन एक्का, भरत साहू,हेमंत साव सहित महिला मोर्चा की टीम और आमंजनता उपस्थित रहे।

वहीं मंगल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत धरमजयगढ़ के द्वारा किया गया।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button