बड़ी खबर

बड़ी खबर: छाल रेंजर के तगड़े नेटवर्क से लकड़ी तस्करो की पुंगी बजी..लकड़ी तस्कर पिकप छोड़कर फरार..

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । वनमंडल धरमजयगढ़ के छाल रेंज में अवैध कटाई पर लगाम कसने छाल रेंजर ने काफी हद तक सफलता पाई है. कई बड़ी कार्यवाही को भी अंजाम देकर लकड़ी तस्करो के हौसले को तोड़ा है.जिससे वन से संबंधित अपराध पर रोक लगाने छाल रेंज के वन परिक्षेत्राधिकारी मुस्कुले ने काफी हद तक सफलता हासिल की है.

बहरहाल बीती रात छाल रेंजर को मुखबिर से सूचना मिली की पिकप वाहन से तस्करो द्वारा बंगरसुता गांव के पास लकड़ी तस्करी को अंजाम दिया जा रह है जिसके बाद विभाग की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और साल लकड़ी से लदी पिकप वाहन को धर दबोचा आपको बता दे की वाहन में सात नग साल पेड़ का गोला था जिसे बिक्री के लिए ले जाया जा रह था.कार्यवाही की भनक लगते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए जिनकी सरगर्मियों से तलाश कर रही है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button