BREAKING NEWS

BREKING NEWS : खेत गए बुजुर्ग का जंगली हाथी से हुआ सामना.बाल बाल बची जान.अस्पताल में भर्ती.संबंधित विभाग के कर्मचारियों की निगरानी में इलाज जारी

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

देखें वीडियो : घटना की जानकारी देता बुजुर्ग

धरमजयगढ़ । एक बड़ी खबर धरमजयगढ़ वन मंडल के आर एफ क्रमांक 365 मेढ़रमार से सामने आ रही है जहां खेत गए एक बुजुर्ग का जंगली हाथी से सामना हो गया जिसके बाद घायल बुजुर्ग को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है,आपको बता दे की मेढ़रमार निवासी सुधु राम पिता फूलचंद उरांव आज सुबह राइस मिल के पीछे स्थित अपने खेत की तरफ गया हुआ था

इसी दौरान जंगल विचरण कर रहे एक हाथी से उसका सामना हो गया घटना के संबंध में घायल ने बताया कि हाथी ने उसके कमर को सिर मारकर चोट पहुंचा और उसके बाद हाथी वहां से भाग गया तत्पश्चात किसी तरह घायल बुजुर्ग वहां से घर आया और स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों ने लाया वहीं वन विभाग के कर्मचारियों को निगरानी में घायल बुजुर्ग का इलाज जारी है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button