Latest News
निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । पुलिस प्रशासन ने निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराने को लेकर आज पुलिस बल के जवानों ने धरमजयगढ़ में फ्लैग मार्च निकाला।

और लोगों से चुनाव शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।आपको बता दें कि एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई

इस फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से हुई जो बस स्टैंड,पोस्ट ऑफिस जयस्तंभ चौक कोदवारी पारा होते

हुए अस्पताल चौक पीपर मार गुड़िया होटल पतरा पारा बैरियर जेल पारा होते हुए वापस थाने पहुंची।







